CJP: दीपके ने वांगचुक से की भूख हड़ताल खत्म करने की अपील, देश को आपकी जरूरत, जारी रहेगा प्रोटेस्ट

इंटरनेट डेस्क। कॉकरोच जनता पार्टी के एक्टिविस्ट अभिजीत दीपके ने सोनम वांगचुक से अपील की कि वे अपनी लंबी भूख हड़ताल खत्म कर दें, क्योंकि उनकी बिगड़ती सेहत को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। मीडिया रिपोटर्स की माने तो  दीपके ने कसम खाई कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मुख्य मांगें पूरी नहीं हो जातीं। अभिजीत दीपके ने एक्स पर एक पोस्ट में वांगचुक की सेहत के लिए गहरी चिंता का जिक्र किया और आंदोलन की चल रही स्ट्रैटेजी के बारे में डिटेल में बताया। 

क्या बोले दीपके
खबरों की माने तो दीपके ने कहा कि देश को सोनम वांगचुक की जरूरत है। वहीं, विपक्षी डेलीगेशन ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर वांगचुक से मुलाकात की और उनसे अनशन खत्म करने की अपील की। दीपके ने कहा, हम सोनम वांगचुक सर से रिक्वेस्ट करते हैं कि वे अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दें। देश को उनकी जरूरत है, और उनकी जान इतनी कीमती है कि उसे और खतरे में नहीं डाला जा सकता।

जारी रहेेगा प्रोटेस्ट
इसके आगे दीपके ने कहा कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट तब तक जारी रहेगा जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं। उन्होंने कहा, आज सोनम सर की भूख हड़ताल का 25वां दिन है। 25 दिन बिना खाए, इसलिए उनकी जान को बहुत बड़ा खतरा है। मैं नहीं चाहता कि सोनम सर को कुछ हो, इसलिए मैं सोनम सर से रिक्वेस्ट करता हूं कि वे अपनी भूख हड़ताल तोड़ दें। हम यह प्रोटेस्ट जारी रखेंगे। यह मेरा भरोसा है कि अगर सोनम सर अपनी भूख हड़ताल तोड़ भी देते हैं, तो भी हम अपना प्रोटेस्ट जारी रखेंगे और तब तक पीछे नहीं हटेंगे जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते।

pc- msn.com, alertstarnews.com,