CJP Protest: पुलिस की जनरल डायरी से बड़ा खुलासा, जाने किसने दिया था पैलेट गन के उपयोग का आदेश

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली मे जंतर मंतर पर 20 जुलाई को हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार करने वाली दिल्ली पुलिस के दावों पर संसद मार्ग थाने की जीडी एंट्री ने सवाल खड़े कर दिए हैं। रिकॉर्ड में पैलेट गन के उपयोग का जिक्र है। अब जीडी एंट्री, एसओपी के पालन और अधिकारियों की भूमिका की जांच विशेष टीम तथा पुलिस मुख्यालय स्तर पर जारी है।

भड़क गई थी हिंसा
जंतर मंतर पर 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज किया गया था। स्टूडेंट्स पर पैलेट गन का इस्तेमाल करने के आरोप भी लग रहे थे। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। अब तक दिल्ली पुलिस लगातार यह दावा करती रही थी कि न तो उसके पास पैलेट गन है और न ही स्टूडेंट्स पर इसका इस्तेमाल किया गया, लेकिन संसद मार्ग थाने की जनरल डायरी में हुई एक एंट्री ने पुलिस के सभी दावों पर सवाल खड़े कर दिए है।

डायरी में हुई थी एंट्री
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह पहली बार है जब किसी आधिकारिक पुलिस दस्तावेज में इतनी स्पष्टता के साथ इन चीजों के इस्तेमाल का उल्लेख सामने आया है। हालांकि संबंधित डीसीपी ने वरिष्ठ अधिकारियों को बताया है कि उनकी तैनाती उस जगह पर नहीं थी, जिसका उल्लेख जीडी एंट्री में किया गया है। उन्होंने कहा उनकी तैनाती दूसरे जगह पर थी। इसी विरोधाभास के चलते अब इस बात की जांच की जा रही है कि थाने की जनरल डायरी में दर्ज की गई एंट्री किस आधार पर लिखी गई है। वहीं, 20 जुलाई की घटना की डीडी एंट्री दो दिन बाद 22 जुलाई को की गई।

pc- aljazeera.com