CJP Protest: कॉकरोच प्रोटेस्ट पर SC का तुरंत सुनवाई से इनकार, CJI ने कहा- लाठीचार्ज के वीडियो देखने का वक्त नहीं
- byShiv
- 23 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। दिल्ली में सोमवार (20 जुलाई) को कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था जिसमें कई छात्र घायल हुए थे। सोशल मीडिया पर पुलिस बर्बरता का दावा करते हुए कई वीडियो शेयर किए गए जिसमें देखा गया कि प्रोटेस्टर्स पर बेरहमी से लाठियां बरसाई गई थीं जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इन वीडियो को देखने के बाद से प्रदर्शनकारियों और आंदोलन का समर्थन करने वाले लोगों में आक्रोश था।
मामला पहुंच गया कोर्ट
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मामला जब दिल्ली हाई कोर्ट के पास ले जाया गया तो अदालत ने यह कहते हुए सुनवाई से इनकार कर दिया कि कोर्ट को इसमें न घसीटा जाए। इसके बाद तत्काल सुनवाई के लिए जब सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई तो चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत ने भी सुनवाई से इनकार करते हुए कहा कि कोर्ट को मार्च के वीडियो देखने में कोई दिलचस्पी नहीं है।
तुरंत सुनवाई से इनकार
खबरों की माने तो छात्रों पर चलीं लाठियों के बाद सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए इस बयान को सुनकर सीेजेपी चीफ अभिजीत दीपके हैरान रह गए। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने सीजेपी के नेतृत्व में निकाले गए मार्च के दौरान छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को चुनौती देने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से बुधवार को इनकार कर दिया था। सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच के सामने मामले का उल्लेख किया गया।
PC- newsfirsttoday.com




