CJP: सौरव दास, आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत, जंतर-मंतर पर बिना अनुमति प्रदर्शन करने का था आरोप

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली में जंतर-मंतर पर बिना अनुमति प्रदर्शन करने के आरोप में कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मामले में पुलिस ने इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।

बता दें कि जंतर-मंतर को हाल ही में प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया गया है, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई। दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर सौरव दास, आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इससे पहले पुलिस ने सौरव दास, आशुतोष रांका और संगठन के अन्य सदस्यों के खिलाफ कथित तौर पर बिना अनुमति जंतर-मंतर क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। 

कॉकरोच जनता पार्टी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी थी। जंतर-मंतर को हाल ही में निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया गया है। मंगलवार सुबह सौरव दास, आशुतोष रांका और सीजेपी के कुछ अन्य सदस्यों को निषेधाज्ञा का कथित उल्लंघन कर क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद हिरासत में लिया गया था।

PC- india tv hindi