CJP: सौरव दास और आशुतोष रांका की बढ़ी मुश्किले, 2 अन्य मामले क्राइम ब्रांच को सौंपे

इंटरनेट डेस्क। कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब उनके अनधिकृत प्रवेश से जुड़े दोनों मामले क्राइम ब्रांच को सौंप दिए गए हैं। कनॉट प्लेस वाला मामला सोमवार को क्राइम ब्रांच को सौंप गया था। अब जंतर-मंतर से जुड़ा दूसरा मामला भी क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो 13 अक्टूबर को कनॉट प्लेस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 223(ए), 332 और 61(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके अलावा, संसद मार्ग थाने में भी लोक सेवक के काम में बाधा डालने, चोट पहुंचाने और अन्य संबंधित आरोपों के तहत दूसरी प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने बताया था कि सार्वजनिक शांति भंग करने और कानून का उल्लंघन करने की कथित आशंका के मद्देनजर एहतियाती कार्रवाई की गई।

13 अक्टूबर की सुबह सौरव दास, आशुतोष रांका, अजिंक्य शिंदे और सीजेपी के 11 अन्य सदस्य एक निजी परिसर से होते हुए जंतर-मंतर पहुंच गए थे। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़े, सुरक्षा कर्मियों के काम में बाधा डाली और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे लगाए। इस दौरान वहां राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया गया। सभी 14 लोगों को हिरासत में लिया गया था।

PC- AAJ TAK