CJP: केंद्रीय मंत्री सीतारमण के पति SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में होंगे शामिल, दीपके के साथ मंच करेंगे साझा
- byShiv
- 23 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी की नेता और केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण के पति पराकला प्रभाकर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई हैं। खबर यह हैं की जिस सरकार में सीतारमण मंत्री हैं उनके पति उसी सरकार के खिलाफ मैदान में उतरने जा रहे है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो नर्मला सीतारमण के पति पराकला प्रभाकर एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ होने वाले विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने जा रहे हैं। साथ ही, वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग का भी समर्थन करेंगे।
अर्थशास्त्री हैं पराकला प्रभाकर
खबरों की माने तो जाने-माने राजनीतिक अर्थशास्त्री पराकला प्रभाकर ने 23 अक्टूबर को होने वाले ‘एंटी-एसआईआर‘ प्रदर्शन में शामिल होने की घोषणा की है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिये यह जानकारी दी है। पराकला प्रभाकर ने लिखा, “हर गली में जंतर-मंतर! शुक्रवार, 23 अक्टूबर, 2026 लोकतंत्र की बहाली के लिए जन-मार्च, आइए, इस चुनौती का सामना करें।” प्रदर्शन को ‘पीपल अगेंस्ट एसआईआर’ समूह की तरफ से आयोजित किया जा रहा है।
अभिजीत दीपके और प्रकाश राज के साथ मंच साझा करेंगे
पराकला प्रभाकर, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके, अभिनेता और एक्टिविस्ट प्रकाश राज, वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण और नेहा बोरा के साथ मंच साझा करेंगे। उम्मीद है कि इस मार्च में किसान नेता राकेश टिकैत, महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी भी शामिल होंगे।
PC- jansatta





