Clapping In Front Of Shivling: भगवान भोलेनाथ की पूजा के बाद क्यों बजाई जाती हैं 3 बार ताली, क्या हैं इसके पीछे का कारण

इंटरनेट डेस्क। भोलेनाथ की पूजा का सबसे पवित्र महीना सावन आने वाला है। लोगों पूरी श्रद्धा के साथ में भगवान भोलेनाथ की पूजा करेंगे। लेकिन कभी आने देखा हैं की शिवलिंग पर जलाभिषेक करने और पूजा के बाद श्रद्धालु 3 बार ताली क्यों बजाते है। आपने सोचा है कि इसके पीछे का रहस्य क्या है? आइए जानते हैं कि शिवलिंग के सामने ताली बजाने के महत्व, लाभ नियमों के बारे में।

क्या हैं इसके पीछे का कारण
सनातन परंपरा में जब भक्त ताली बजाकर ईश्वर की स्तुति करते हैं, तो माना जाता है कि उनका मन, वाणी और शरीर पूजा में एकाग्र है। यही कारण है कि सामूहिक भजन से लेकर आरती तक ताली बजाने का विशेष महत्व है। भगवान शिव को ध्यान, मौन और समाधि का देवता माना जाता है, वे नटराज रूप में दिव्य लय और सृष्टि के मंत्रोच्चार के स्वामी भी हैं इसलिए भोलेनाथ की पूजा में ध्वनि का विशेष महत्व है। शिवलिंग के सामने ताली बजाने का उद्देश्य भगवान को जगाना नहीं है बल्कि हमारे भीतर छिपी भक्ति और पॉजिटिव चेतना को जगाना है।

शिवलिंग के सामने 3 बार ताली बजाने का अर्थ
पहली तालीः मन में उठने वाले अहंकार को खत्म करती है, क्रोध और नकारात्मक विचार भी क्षीण होते हैं
दूसरी तालीः भगवान शिव के प्रति पूर्ण भाव, भक्ति और समर्पण का प्रतीक मानी जाती है
तीसरी तालीः आपके, आपके परिवार, समाज और समस्त सृष्टि के सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना के लिए होती है।

pc- abp news