Clove Benefits: हर सुबह 1 लौंग और 1 इलायची खाएं; शरीर में होंगे ऐसे बदलाव कि चौंक जाएंगे!

PC: HER ZINDAGI

किचन में इस्तेमाल होने वाले कई मसाले न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि सेहत को भी फायदा पहुंचाते हैं। इसमें लौंग और इलायची का नाम लेना बनता है। दोनों मसालों के अलग-अलग फायदे हैं। हालांकि, अगर सही मात्रा में खाया जाए, तो ये डाइजेशन, सांस की बदबू और गले से जुड़ी कुछ समस्याओं में मदद कर सकते हैं।

लौंग में ऐसे गुण होते हैं जो जर्म्स से लड़ने और शरीर में सूजन कम करने में मदद करते हैं। इसलिए, ये इन्फेक्शन को रोकने में काम आ सकते हैं। डाइजेशन में मदद करने के अलावा, इलायची शरीर से फालतू चीजों को निकालने में भी मदद कर सकती है। इसका इस्तेमाल ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए भी किया जा सकता है।

लौंग और इलायची को एक साथ चबाने से सांस की बदबू कम करने, डाइजेशन बेहतर करने और स्ट्रेस कम करने में मदद मिल सकती है। इसलिए, इन दोनों मसालों को डेली डाइट में सही तरीके से इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं लौंग और इलायची को एक साथ खाने के कुछ फायदे।

PC: ZEE NEWS

डाइजेशन बेहतर बनाने में मदद करता है
लौंग और इलायची का एक साथ सेवन पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद हो सकता है। लौंग गैस, अपच और पेट की असहजता को कम करने में मदद कर सकती है, जबकि इलायची पेट की जलन और एसिडिटी से राहत दिलाने में सहायक मानी जाती है। ऐसे में अगर खाना खाने के बाद पेट भारी लगता है, गैस या अपच की समस्या होती है, तो इन दोनों मसालों का सीमित मात्रा में सेवन पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

थकान कम करने और फ्रेश महसूस करने में मदद करता है
दिन भर के काम की वजह से हम अक्सर थका हुआ और सुस्त महसूस करते हैं। ऐसे में लौंग और इलायची चबाने से न सिर्फ मुंह का स्वाद अच्छा रहता है, बल्कि आप फ्रेश भी महसूस करते हैं। लौंग की खुशबू और इलायची की मीठी खुशबू फ्रेश महसूस करने में मदद करती है।

PC: NDTV INDIA

सर्दी, खांसी और गले में खराश
कुछ लोग सर्दी, खांसी या गले में खराश के लिए घरेलू नुस्खे के तौर पर लौंग और इलायची का इस्तेमाल करते हैं। लौंग कफ को पतला करने में मदद कर सकती है, जबकि इलायची गले की खराश को कम करने में मदद कर सकती है। इन दोनों को एक साथ चबाने से न सिर्फ गले को आराम मिल सकता है, बल्कि सर्दी और खांसी के इलाज में भी कुछ हद तक मदद मिल सकती है।