CM Yogi: गोरखपुर से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे रवि किशन, जाने ऐसा क्यों कहा सीएम योगी ने, बताया किसे नया कैंडिडेट...
- byShiv
- 26 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गोरखपुर के सांसद रवि किशन एक मंच पर मौजूद हों और दोनों के बीच में हंसी-ठिठोली ना हो, ऐसा बहुत ही कम होता है। ऐसे में दोनों एक बार फिर से मंच पर साथ दिखे। सीएम योगी ने एक बार फिर रवि किशन पर चुटकी ली है। गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रवि किशन की सांसदी अब खतरे में पड़ गई है। आगामी चुनाव में गोरखपुर लोकसभा सीट से कोई महिला दावेदार हो सकती है। लोग अब रवि किशन से छुटकारा चाहते हैं।
हंस पड़ा हर कोई
वहीं सीएम योगी के इस बात को सुनकर हर कोई हंस पड़ा, कुछ लोगों का सोचना है कि शायद यह एक इशारा है, वहीं अधिकांश लोगों का यही मानना है कि सीएम योगी रवि किशन से मजाक करते रहते हैं तो यह भी एक मजाक ही हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा, “माफिया और मच्छर के खिलाफ हमारी लड़ाई गोरखपुर से प्रारंभ हुई थी, आज उसकी सुखद अनुभूति पूरा प्रदेश कर रहा है।
सीएम योगी ने कहा कि विकास के लिए सड़क से लेकर के सदन तक एक लंबी लड़ाई लड़ी है, माननीय प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन और नेतृत्व मिला, देश के अंदर परिवर्तन की बहार आई। उत्तर प्रदेश में भी बदलाव की बयार 2017 में, 19 मार्च को पहली बार और 25 मार्च 2022 को दूसरी बार आई और उत्तर प्रदेश की बागडोर भारतीय जनता पार्टी के हाथों में आ गई।
pc- abp news





