CNG Rate Hike: पेट्रोल डीजल के बाद अब सीएनजी भी हुई महंगी, जाने कितने बढ़ गए भाव

इंटरनेट डेस्क। महंगाई के दौर से जूझ रही जनता को पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का सामाना करना पड़ रहा है। 12 दिनों में चार बढ़ चुके पेट्रोल डीजल के दाम के बाद अब सीएनजी के दाम भी बढ़ गए है। जानकारी के अनुसार पेट्रोल डीजल के बाद सीएनजी की कीमतों में भी चौथी बार बढ़त्तरी देखने को मिल रही है। आज, 26 मई से सीएनजी की दरें 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दी गई हैं।

15 मई के बाद यह चौथी बढ़ोतरी है। इस ताजा बदलाव के बाद, राष्ट्रीय राजधानी में सीएनजी की कीमत अब 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
11 दिनों में 6 रुपये बढ़े दाम

पिछली तीन बढ़ोतरी इस प्रकार थीं- 15 मई को 2 रुपये, 18 मई को 1 रुपया, और 23 मई को 1 रुपया और आज यानी 26 मई को 2 रुपये कुल मिलाकर, पिछले 11 दिनों में कीमतों में 6 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

दिल्ली एनसीआर में सबसे ज्यादा असर
कीमतों में बढ़ोतरी का असर सबसे अधिक दिल्ली-एनसीआर में देखने को मिल सकता है। क्योंकि, दिल्ली-एनसीआर में ऑटो, टैक्सी, स्कूल वैन और प्राइवेट कारों में सीएनजी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।

pc- businesstoday.in