Cockroach Janata Party:अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंचे, कहा-जंतर-मंतर पर दो चीजें लाना नहीं भूले, पुलिस हाई अलर्ट पर

इंटरनेट डेस्क। देशभर में 15 से 20 दिनों में चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी का आज दिल्ली में प्रदर्शन होने जा रहा है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो कॉकरोच जनता पार्टी के  के संस्थापक अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंच चुके हैं। एक दिन पहले अमेरिका से उड़ान भरने वाले दीपके दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे तो सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी।

क्या कहा समर्थकों से
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने समर्थकों से जंतर-मंतर पर मिलने की बात कही और उन्हें अपने साथ दो चीजें लाने को कहा है। अभिजीत दीपके ने दिल्ली पहुंचकर कहा, लैंड कर चुका हूं। आप सभी से जंतर-मंतर पर मिलने को उत्सुक हूं। एक किताब और तिरंगा लाना ना भूलें। करुणा और कृतज्ञता के रूप में पुलिसकर्मियों को फूल देना ना भूलें। हमें इस आंदोलन को प्यार और शांति से आगे बढ़ाना है।

आने से पहले क्या कहा था
अमेरिका से उड़ान भरने के बाद अभिजीत दीपके ने कहा था कि अब उनका भविष्य संविधान के हाथों में है। उन्होंने इसके साथ जय भीम का नारा लगाया था। करीब 24 घंटे की यात्रा के बाद दीपके भारत पहुंचे। वह थाने में आवेदन देकर जंतर मंतर पर प्रदर्शन की मांग करना चाहते हैं। एयरपोर्ट से जंतर-मंतर तक सुरक्षा बढ़ी, दीपके के भारत पहुंचने से पहले दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। एयरपोर्ट और इसके आसपास के इलाके में भी चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। एयरपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय आगमन गेट संख्या एक पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए। किसी भी संभावित गड़बड़ी से निपटने के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट, पार्लियामेंट स्ट्रीट और जंतर-मंतर इलाके में ड्रोन से नजर रखी जा रही है।

pc- hindustan