कॉक्रोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट किया गया ब्लॉक, आईबी का सरकार को इनपुट, देश के लिए हो सकता हैं खतरा
- byShiv
- 22 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। सीजेआई सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद कॉक्रोच जनता पार्टी जिस तरह से सुर्खियों में है कि उसने इंस्टाग्राम पर बीजेपी और कांग्रेस को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं भारत में कॉक्रोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है। हालांकि इसे ब्लॉक किए जाने के कुछ ही घंटों बाद एक और अकाउंट बन गया जिसपर कहा गया कि कॉक्रोच कभी मरते नहीं हैं।
बंद किया गया हैंडल
मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारत में कॉक्रोच जनता पार्टी का पुराना एक्स हैंडल भले ही प्रतिबंधित कर दिया गया हो लेकिन यह दूसरे देशों में ऐक्टिव है और इसके स्क्रीनशॉट शेयर किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को इंटेलिजेंस ब्यूरो से सरकार को कुछ इनपुट्स दिए गए और बताया गया कि यह अकाउंट देश की सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है।
खबरों की माने तो इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी की तरफ से कहा गया कि आईटी ऐक्ट 2000 की धारा 69 (ए) के तहत अकाउंट को बंद कर दिया जाए। रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से कहा गया कि मंत्रालय को आईबी से इपुट मिला था कि कॉक्रोच जनता पार्टी का हैंडल देश की संप्रभुता के लिए खतरा बन रहा है। आईबी की रिपोर्ट में कहा गया था कि इस अकाउंट से भड़काऊ सामग्री पोस्ट की जा रही है जो कि देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है।
pc- jansatta





