Congo: कांगो में सड़कों पर बिछी लाशे, संघर्षविराम की हुई घोषणा, खनिजों पर नियंत्रण के लिए लड़ रहे...
- byShiv sharma
- 04 Feb, 2025

इंटरनेट डेस्क। कुछ समय से कांगों में हिंसा हो रही हैं और एक हजार के लगभग लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग घायल अवस्था में पड़े है। सड़कों पर लाशें बिछी हुई हैं, लेकिन इसी बीच राहत की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विद्रोही समूहों ने मंगलवार से एक मानवीय संघर्षविराम की घोषणा की है। इस समूह में रवांडा-समर्थित एम23 विद्रोही भी शामिल हैं।
30 साल से हिंसा जारी
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो एक सेंट्रल अफ्रीकी देश है। कांगो अपनी खनिज संपन्नता के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है, लेकिन पिछले 30 वर्षों से संघर्ष जारी है, जो 1994 के रवांडा नरसंहार के बाद से जारी है। लड़ाई इसी खनिज को लेकर है। कई सशस्त्र समूह सत्ता और खनिजों पर नियंत्रण के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। इस अस्थिरता ने पड़ोसी देशों को भी प्रभावित किया है।
कई इलाकों पर एम23 का कब्जा
एम23 विद्रोही समूह के लड़ाकों ने क्षेत्र में तेजी से हमला करते हुए गोमा पर लगभग पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। गोमा कांगो का एक प्रमुख शहर है, जिसकी जनसंख्या एक मिलियन से अधिक है। यह रवांडा की सीमा पर और किवु झील के किनारे स्थित है, और यह खनन क्षेत्रों से आपूर्ति होने वाले सोने, टिन और कोल्टन जैसे धातुओं और खनिजों के लिए एक महत्वपूर्ण व्यापार और परिवहन केंद्र है।
pc- aaj tak