Congress: आनंद शर्मा को नहीं बनाया गया राज्यसभा प्रत्याशी तो छलका दर्द, राजनीति में आत्मसम्मान बहुत महंगा होता हैं
- byShiv
- 06 Mar, 2026
इटरनेट डेस्क। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को राज्यसभा प्रत्याशी नहीं बनाया। नामांकन से ठीक दो दिन पहले मंगलवार को आनंद शर्मा हिमाचल आए थे। पहले दिन वह कसौली में रुके थे, जबकि बुधवार को वह अपने घर शिमला पहुंचे थे। लेकिन अब वो वापस दिल्ली के लिए लौट गए।
शिमला में वह न तो मुख्यमंत्री से मिले न ही नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान मौजूद रहे। प्रत्याशी न बनाने का दर्द इनके चेहरे पर साफ झलक रहा था। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे निराश नहीं हैं न ही इस पर कोई टिप्पणी करना चाहते हैं। पार्टी आलाकमान ही बता सकता है कि यह निर्णय किस के कहने पर लिया गया है।
आनंद शर्मा ने कहा कि राजनीति में आत्मसम्मान बहुत महंगा होता है। राजनीति में सच बोलना अपराध व अभिशाप समझा जाता है। सोनिया गांधी द्वारा उनके नाम की सिफारिश करने के संबंध में पूछे सवाल पर आनंद शर्मा ने कहा कि उम्मीदवारी तय करने का अधिकार जिन लोगों के पास है, वही इस फैसले की वजह बता सकते हैं।
pc- thestatesman.com






