Congress: उपचुनाव से पहले ही कांग्रेस नेता ने कर दी घोषणा, बता दिया कितने लाख वोटो से जीतेगी प्रियंका गांधी

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट अपने पास रखेंगे और केरल की अपनी वायनाड सीट खाली कर देंगे। इसको लेकर घोषणा हो चुकी है और उसके साथ ही यह भी घोषणा हो चुकी हैं की प्रियंका गांधी अब वायनाड सीट से लोकसभा का उपचुनाव लड़ेगी। इस फैसले को लेकर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद कहा और इसे सही फैसला बताया है। प्रमोद तिवारी ने कहा, मैं धन्यवाद देना चाहता हूं राहुल जी को, ये सही फैसला लिया है कि रायबरेली सीट से सांसद बने रहेंगे।

वायनाड़ से लड़ेगी प्रियंका चुनाव
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रियंका गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगी, इस तरह से दोनों सदस्यों का प्रतिनिधित्व होगा। इससे पहले सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक के बाद राहुल के वायनाड सीट खाली करने और प्रियंका के वहां से उपचुनाव लड़ने से संबंधित फैसले की घोषणा की। खरगे और राहुल के अलावा, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी भी बैठक में मौजूद रहे।

प्रमोद तिवारी ने कहा 5 लाख वोटों से जीतेगी प्रियंका
जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी के नाम की घोषणा के साथ ही प्रमोद तिवारी ने कहा की इस बार उपचुनाव में वायनाड से प्रियंका गांधी लगभग 5 लाख वोटो से जीत दर्ज करेगी और इस जीत के साथ वो लोकसभा में पहुंचेगी। बता दें की अगर प्रियंका उपचुनाव में जीत हासिल करती हैं तो यह पहली बार होगा कि वह सांसद के रूप में संसद में प्रवेश करेंगी। प्रियंका गांधी कांग्रेस के लिए उत्तर प्रदेश की प्रभारी रह चुकी हैं और पार्टी की रणनीतिकार एवं स्टार प्रचारक के रूप में काम कर चुकी हैं।

pc- news18