Congress: इन मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरने की तैयारी कर रही कांग्रेस, दिल्ली में बनी बड़ी रणनीति

इंटरनेट डेस्क। इंदिरा भवन में गुरूवार को कांग्रेस नेतृत्व द्वारा बुलाई गई एक जरूरी बैठक चल रही थी। इस मीटिंग का मकसद सीबीएसई, नीट, महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर मोदी सरकार के खिलाफ रणनीति बनाना था। इस मीटिंग की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें कांग्रेस के सभी महासचिव, राज्य प्रभारी और प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शामिल हुए। 

खबरों की माने तो चर्चा के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने टिप्पणी की मोदी ने मरवा दिया ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में हुई बैठक में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नीतियों की कड़ी आलोचना की।

खबरों की माने तो राहुल ने मीटिंग में कहा कि बेरोजगारी युवाओं को परेशान कर रही है, एग्ज़ाम पेपर लीक होने से छात्र परेशान हैं, विदेश नीति में कमियों की वजह से महंगाई बढ़ रही है, जिससे आम और गरीब नागरिक दोनों प्रभावित हो रहे हैं। किसान अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर चिंतित हैं। इसी दौरान लोगों की मुश्किल हालत का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा, मोदी ने मरवा दिया। आम बोलचाल की हिंदी में मरवा दिया मुहावरे का इस्तेमाल तब किया जाता है, जब किसी पर भरोसा करने की वजह से किसी को नुकसान या मुश्किल का सामना करना पड़ता है। राहुल गांधी पहले भी कह चुके हैं कि अर्थव्यवस्था की हालत इतनी खराब हो जाएगी कि एक साल बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे। कांग्रेस ने महंगाई, बढ़ती कीमतों, बेरोजगारी और एग्जाम के पेपर लीक जैसे मुद्दों पर एक देशव्यापी अभियान शुरू करने की योजना का ऐलान किया है।

pc- theweek.in