Congress: 26 जनवरी से कांग्रेस शुरू करेगी संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा, सभी बड़े नेता होंगे शामिल
- byShiv
- 27 Dec, 2024

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक के बेलगावी में गुरुवार को सीडबल्यूसी की बैठक की यह बैठक दो दिन के प्रस्तावित थी, लेकिन पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के कारण आज के लिए यह बैठक स्थिगित करनी पड़ी। बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि सीडबल्यूसी में हमने दो प्रस्ताव पेश किए। पहला महात्मा गांधी पर और दूसरा राजनीतिक प्रस्ताव। उन्होंने बताया कि कांग्रेस 2025 में संगठनात्मक सुधार कार्यक्रम शुरू करेगी।
क्या निर्णय लिया कांग्रेस ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पहले प्रस्ताव के तहत हर स्तर पर नेताओं की क्षमता की गहन जांच की जाएगी। इसके अलावा 26 जनवरी 2025 से एक साल चलने वाली संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा शुरू की जाएगी। इस मौके पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, हमारा मानना है कि भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस को संजीवनी दी और यह कांग्रेस की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ था, इसके बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा हुई और अब 26 जनवरी 2025 को हम एक साल तक चलने वाली संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा शुरू करेंगे।
क्या होगा यात्रा में
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जयराम रमेश ने कहा कि इसके तहत हर राज्य के गांव-गांव से शहर शहर तक पदयात्रा निकाली जाएगी। इसमें सभी बड़े नेता शामिल होंगे, इसमें संविधान, आर्थिक व्यवस्था, लोकतंत्र, इलेक्शन कमीशन, अडानी समेत सभी मुद्दे उठाए जाएंगे। वहीं इंडिया गठबंधन को लेकर आम आदमी पार्टी की बयानबाजी के सवाल पर कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, हमें इंडिया गठबंधन की फिक्र है, हम इंडिया गठबंधन के हिमायती हैं।
pc- india tv news