Congress: दिग्विजय सिंह ने सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को बताया राजनीतिक साजिश, अमित शाह को लिखा पत्र
- byShiv
- 11 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश बताया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि नीट छात्रा प्रकरण में पीड़िता के पक्ष में आवाज उठाने की सजा पप्पू यादव को दी जा रही है। सांसद ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र में सवाल उठाना अब अपराध बना दिया गया है।
क्या लिखा दिग्विजय सिंह ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दिग्विजय सिंह ने अपने पत्र में पप्पू यादव की गिरफ्तारी को पूरी तरह राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि इसका उद्देश्य विपक्ष की आवाज को दबाना है। उन्होंने गृह मंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। इससे पहले पप्पू यादव ने अपने वकील के माध्यम से एक पत्र जारी किया था, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मुख्य सचिव समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित किया गया था।
जानकारी के अनुसार पप्पू यादव में याद दिलाया कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के शुरुआती दौर में उनके संबंध पारिवारिक जैसे थे, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं।
pc- etv bharat






