Congress: दिल्ली में जिला अध्यक्ष करने लगे डोटासरा और रंधावा की तारीफ, राहुल गांधी ने रोककर कहा जमीनी हकीकत बताएं, फिर खुला....

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली में कांग्रेस जिलाध्यक्षों की बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी भी मौजूद रहे। इस मौके पर खरगे ने संकट में पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी के साथ डटे हैं, यही असली योद्धा हैं।

इस बैठक में सीकर और भीलवाड़ा जिलाध्यक्षों को बोलने का मौका मिला, भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष ने प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की तारीफ की तो राहुल गांधी ने तुरंत टोक दिया और हकिकत बोलने को कहा। इसके बाद त्रिपाठी ने बेबाकी से पार्टी की स्थिति पर अपनी बात रखी।

बैठक में जब अक्षय त्रिपाठी कांग्रेस के टिकट वितरण प्रणाली पर तीखा सवाल उठाया, त्रिपाठी ने कहा कि मेहनती कार्यकर्ता पीछे रह जाते हैं, जबकि नेताओं की चापलूसी करने वाले टिकट हासिल कर लेते हैं। उन्होंने कहा सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पद का त्याग किया, लेकिन हमारे पार्टी के नेता टिकट तक में त्याग नहीं करते, त्रिपाठी ने राहुल गांधी से कहा, आप मोहब्बत की दुकान चला रहे हैं, लेकिन हमारे नेता घमंड में चूर हैं।

pc-