Congress: 'मोदी की बाप भी जाएगा'...खरगे ने गुस्से में सबके सामने कहे ये शब्द...सभा में हो गया था हंगामा, देखें VIDEO

इंटरनेट डेस्क। बिहार की राजधानी पटना में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा में हंगामा हो गया। मीडिया रिपोटर्स की माने तो एक शख्स ने चिल्लाते हुए कहा कि पीएम मोदी कहीं नहीं जाएंगे। इस पर भड़कते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी की बाप भी जाएगा... बाप भी जाएगा मोदी का। इस हंगामे के बाद आस पास मौजूद कांग्रेस समर्थकों ने वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाने शुरू कर दिए।

कार्यक्रम में हुआ हंगामा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पटना में डॉ. श्री कृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भाषण दे रहे खरगे ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ऊपर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार मोदी और आरएसएस के इशारे पर काम करते हैं। इसी भाषण के दौरान, सभागार में मौजूद एक व्यक्ति ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस हंगामे को थोड़ी देर देखने के बाद खरगे ने उसकी तरफ ध्यान दिया। इसी दौरान शख्स ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाएंगे। इसका जवाब देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने जोरदार तरीके से फटकार लगाई। उन्होंने कहा, मोदी का बाप भी जाएगा। 

आरएसएस पर भी साधा निशाना
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी के अलावा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर भी निशाना साधा। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक देश में संघ की विचारधारा मौजूद है, तब तक शांति नहीं आ सकती। उन्होंने कहा, जब तक इस देश में संघ की विचारधारा है, शांति नहीं आएगी।

pc- x.com