Congress: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण का ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विवादित बयान, कांग्रेस के लिए बन सकता हैं मुसीबत
- byShiv
- 17 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर ऐसा बयान दिया है जो सियासी तूफान खड़ा कर सकता है। यह बयान कांग्रेस पार्टी के लिए परेशानी भी बन सकता है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो चव्हाण ने विवादित बयान देते हुए कहा ऑपरेशन सिंदूर के पहले ही दिन भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा और भारतीय वायुसेना पूरी तरह से ठप रही।
क्या बोले चव्हाण
खबरों के अनुसार चव्हाण ने कहा कि 7 मई को करीब आधे घंटे तक चली हवाई झड़प में भारतीय पक्ष को भारी नुकसान हुआ, चाहे लोग इसे मानें या न मानें। उन्होंने यहां तक दावा कर दिया कि इस दौरान भारतीय लड़ाकू विमान मार गिराए गए और वायुसेना का एक भी विमान उड़ान नहीं भर सका। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन सिंदूर की पूरी सच्चाई देश के सामने नहीं लाई गई है, उनके मुताबिक, युद्ध में नुकसान होना सामान्य है, लेकिन सरकार कुछ तथ्यों को छुपा रही है। उन्होंने कहा कि सेना के स्तर पर जहां रणनीतिक चूक हुई, उसे स्वीकार किया गया है, लेकिन सरकार सच सामने नहीं आने दे रही।
चीन का भी लिया नाम
मीडिया रिपोटर्स की माने तो चव्हाण ने यह भी दावा किया कि विदेशी मीडिया भारत को ज्यादा नुकसान होने की बात कर रहा है, और चीन की वजह से पाकिस्तान की सैन्य ताकत बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि भारत के किसी भी विमान के उड़ते ही चीन को इसकी जानकारी मिल जाती है, जो पाकिस्तान तक पहुंचा दी जाती है, जिससे भारत का “सरप्राइज एलिमेंट” खत्म हो जाता है।
pc- aaj tak






