कांग्रेस ने सदैव ही दमनकारी नीति को अपनाया है, जिससे हर वर्ग के लोगों को कड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ा: Diya Kumari

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पर जुबानी प्रहार किया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एक प्रेस वार्ता में भाजपा और केन्द्र सरकार को लेकर कही बातों का लेकर दीया कुमारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। 

राजधानी जयपुर की विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक दीया कुमारी ने ट्वीट किया कि कांग्रेस ने सदैव ही दमनकारी नीति को अपनाया है, जिससे हर वर्ग के लोगों को कड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। प्रदेश की पूर्व कांग्रेस सरकार की असफलताएं बताने पर पत्रकारों को परेशान किया जाता था। आपातकाल के दौर में कांग्रेस ने मीडिया पर सेंसरशिप लागू कर आवाज को दबाया। अब जब मीडिया इन्हें इनका असली चेहरा दिखा रहा है तो ये जवाब नहीं दे पा रहे हैं।

इससे पहले अशोक गहलोत ने कई मुद्दों को लेकर केन्द्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने केन्द्र सरकार पर कई आरोप लगाए थे।PC:  herzindagi.