Congress: खड़गे ने EC के नोटिस का दिया जवाब, पीएम मोदी को बता दिया था आतंकवादी
- byShiv
- 24 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को चुनाव आयोग द्वारा पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जारी किए गए नोटिस का संक्षिप्त जवाब दाखिल कर दिया। विस्तृत जवाब देने के लिए एक हफ्ते का वक्त मांगा गया है। कांग्रेस ने खड़गे की आतंकवादी टिप्पणी पर आए इस नोटिस को गलत इरादों से प्रेरित बताया है। पार्टी का दावा है कि इस बयान से आदर्श आचार संहिता या किसी अन्य कानून का उल्लंघन नहीं हुआ है।
क्या कहा पार्टी ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने स्वयं स्पष्टीकरण दे दिया है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जनता और राजनीतिक दलों को डरा रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं। मेरा मतलब यह है, मैं स्पष्ट करना चाहता हूं, कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं। ईडी, आयकर और सीबीआई जैसी संस्थाएं उनके नियंत्रण में हैं। वह परिसीमन को भी अपने हाथ में लेना चाहते हैं, इसलिए मैंने उस संदर्भ में कहा कि वह जनता और राजनीतिक दलों को डरा रहे हैं।
लिखा पत्र
खबरों की माने तो कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर विस्तृत जवाब देने के लिए एक हफ्ते का समय मांगा है।
pc- ndtv






