Congress: प्रियंका गांधी ने किया खुलासा, अमेठी से कांग्रेस का ये नेता लड़ेगा लोकसभा चुनाव

इंटरनेट डेस्क। सोनिया गांधी के राज्यसभा सांसद बनने के साथ ही कांग्रेस की परंपरागत सीट रायबरेली खाली हो गई हैं और अमेठी से पिछली बार राहुल के चुनाव हारने के साथ ही अब ये कयास लगाए जा रहे हैं की कौन यहां से चुनाव लड़ेगा। ऐसे में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने अमेठी के जिलाध्यक्ष से कहा कि जाओ तैयारियां करो, अमेठी परिवार है। अमेठी जिसे लोकसभा में उम्मीदवार चाह रही है। वहीं चुनाव लड़ेगा।

ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची आ जाएगी और अमेठी में कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर जो संशय हैं वो समाप्त हो जाएगा। ऐसे में प्रियंका गांधी के संकेतों से ऐसा लग रहा है की अमेठी से राहुल गांधी चुनाव लड़ सकते है। ऐसा इसलिए की अमेठी से राहुल गांधी ही चुनाव लड़ते आए हैं, लेकिन पिछले लोकसभा चुनावों में उन्हें भाजपा की स्मृति इरानी से हार का सामना करना पड़ा था और वो वायनाड से चुनाव  जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। 

वहीं राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की सुगबुहाट मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी की लहर है। हालांकि, अभी तक राहुल गांधी के अमेठी लोकसभा से चुनाव लड़ने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन प्रियंका गांधी के इस बयान के बाद माना जा रहा हैं की राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे।

pc- navbharat