Congress: राहुल गांधी ने पीएम मोदी और अमित शाह को बताया गद्दार, भाजपा ने की अलोचना, माफी की मांग

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को गद्दार कहकर संबोधित किया है। उनके इस बयान के बाद भाजपा ने देश की राजनीति में भारी बवाल खड़ा कर दिया। केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी की कड़ी आलोचना की है और आरोप लगाया है कि वह प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करने के लिए विदेशी कठपुतली बन गए हैं, जिसका कंट्रोल पाकिस्तान में है। 

क्या बोले नितिन नवीन
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अराजकतावादी मानसिकता का प्रतीक बताया है। नितिन नवीन ने कहा कि गांधी की टिप्पणियाँ देश के 140 करोड़ लोगों का अपमान है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश से माफी मांगें। भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा, मुझे लगता है कि वह अपना मानसिक संतुलन खो रहे हैं। उन्होंने गांधी की टिप्पणियों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। नवीन ने पूछा, जिस व्यक्ति ने आतंकी घटनाओं पर लगाम लगाई, नक्सलवाद को खत्म किया, तिरंगे का सम्मान बढ़ाया, ऐसे व्यक्ति के लिए आप इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करेंगे? 

राहुल गांधी का रिमोट कंट्रोल पाकिस्तान में
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दूसरी तरफ, भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ गद्दार शब्द का इस्तेमाल करके भारत की जनता का अपमान किया है। भंडारी ने कहा, राहुल गांधी ने पीएम मोदी का अपमान करके और उनके लिए गद्दार शब्द का इस्तेमाल करके इस देश के 140 करोड़ लोगों का अपमान किया है।

pc- navjivanindia.com, bhaskar, etv bharat