Congress: लोकसभा में बोले राहुल गांधी, जब भी हम बोलने को खड़े होते हैं, स्पीकर हमे बोलने से रोक देते हैं

इंटरनेट डेस्क। संसद का बजट सत्र अपने दूसरे चरण भी लगातार हंगामेदार देखने को मिल रहा है। बुधवार को लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली चर्चा के दौरान जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस बहस में हिस्सा ले सकते हैं।

विपक्ष ने फरवरी 2026 में ही यह अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, जिस पर 118 सांसदों ने हस्ताक्षर किए थे। विपक्ष का आरोप है कि ओम बिरला ने लोकसभा में पक्षपातपूर्ण तरीके से कार्यवाही चलाई और कई मौकों पर विपक्षी नेताओं को बोलने का अवसर नहीं दिया।

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर चल रही बहस बुधवार को बेहद तीखी हो गई, जब राहुल गांधी ने सरकार पर लोकतंत्र को दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह चर्चा सिर्फ स्पीकर पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र और वक्तव्य की स्वतंत्रता पर है। इस पर राहुल गांधी ने कहा, कई मौकों पर मेरा नाम लिया गया, लेकिन हमें लगातार बोलने से रोका गया। पिछली बार मैंने प्रधानमंत्री के ‘कॉम्प्रोमाइज’ का मुद्दा उठाया, जिसके बाद मुझे बोलने नहीं दिया गया।

pc- news18