Congress: राहुल गांधी ने ट्रेड डील को लेकर कहा, पीएम मोदी भयंकर प्रेशर में, उन्होंने समझौता किया

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में डोकलाम का मुद्दा उठाया, जिसके बाद कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया। इसके बाद, संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने किसान, अडानी और एपस्टीन फाइल्स का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल गांधी ने कहा, मोदी जी घबराए हुए हैं, जो ट्रेड डील चार महीने से रुकी थी, कुछ बदला नहीं, वो किसी न किसी कारण दबाव में हैं, जो मैं जानता हूं, नरेंद्र मोदी जानते हैं, मोदी जी ने कल शाम उस डील को साइन कर दिया। उन पर भयंकर प्रेशर है।

खबरों की माने तो कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगे कहा, नरेंद्र मोदी जी की इमेज का गुब्बारा है, जो हजारों करोड़ रुपए लेकर बनाया गया है, वो फूट सकता है। इतिहास में पहली बार एलओपी को प्रेसिडेंशियल एड्रेस में नहीं बोलने दिया गया है। यूएस के साथ ट्रेड डील में हिंदुस्तान के किसानों की मेहनत, खून पसीने को मोदी जी ने बेच दिया है, वो इसलिए बेचा है कि उन्होंने समझौता किए हैं।

pc- gulistannewstv.com