Congress: सीढ़ियों पर अकेले बैठे राहुल गांधी, सिर्फ एक पैर में जूता, वीडियो से दिया पीएम मोदी को...
- byShiv
- 22 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। संसद के पास जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन चल रहा है। उधर मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी प्रधानमंत्री आवास के पास अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन करने पहुंच गए। 3 घंटे के जबरदस्त हंगामे के बाद राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया गया था। अब राहुल गांधी ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जो वायरल हो रहा है।
एक पैर में जूता और दूसरे में नंगे पैर दिखे राहुल
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम स्थित डिटेंशन सेंटर की सीढ़ियों पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। इसमें वह अकेले ही सीढ़ियों पर बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि राहुल गांधी के सिर्फ एक पैर में ही जूता दिख रहा है और दूसरा नंगे पांव हैं। वीडियो में राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के मुद्दे, देश की शिक्षा व्यवस्था और सरकार के कामकाज के तौर-तरीकों पर बात कर रहे हैं।
स्पीकर ने कहा सरकार से इजाजत लेनी होगी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल गांधी के वायरल वीडियो में कांग्रेस नेता ने कहा-आज सुबह मैंने लोकसभा स्पीकर से मुलाकात की और उनसे कहा कि हमें उस घटना पर बहस करने की इजाजत दी जाए जो पिछले दिन छात्रों के साथ हुई थी। स्पीकर ने कहा कि उन्हें सरकार से इजाजत लेनी होगी, और इससे यह साफ हो गया कि सरकार इस मुद्दे पर बहस करने में कोई दिलचस्पी नहीं रखती है। राहुल गांधी ने कहा-हमने प्रधानमंत्री आवास के सामने विरोध प्रदर्शन करने और छात्रों के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का फैसला किया... छात्रों की मांगें हैं। पहली, धर्मेंद्र प्रधान और गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा। दूसरी, जिन लोगों ने छात्रों के साथ मारपीट और बदसलूकी की है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए और छात्रों पर दर्ज सभी मामले वापस लिए जाएं। आखिर में, पूरा विपक्ष चाहता है कि लोकसभा और राज्यसभा में इस मुद्दे पर बहस हो…
मानसून सत्र चढ़ सकता हैं हंगामे की भेंट
राहुल गांधी और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी छात्रों के प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतरे थे। आज संसद में इस मुद्दे पर हंगामे के आसार हैं। माना जा रहा है कि पूरा मानसून सत्र छात्रों के ही मुद्दे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर केंद्रित रह सकता है।
pc- facebook






