Congress: राहुल गांधी ने बस्तर में दिए पीएम के बयान पर साधा निशाना, फिर से दी बहस की चुनौती

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा है। खबरों की माने तो उन्होंने पीएम मोदी को एक बार फिर बहस की चुनौती दी है। पीएम मोदी ने रविवार को बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। इस दौैरान अपने संबोधन में उन्होंने जो बातें कहीं उससे राहुल गांधी आहत नजर आ रहे हैं। राहुल ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा कि जवानों को पीएम के झूठ पर भरोसा नहीं है। प्रधानमंत्री ने हमें नक्सली कहा। देशद्रोही कौन है? इस पर प्रधानमंत्री बहस करें।

देशद्रोही कौन है? बहस करें 
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल गांधी ने जवानों को लेकर दावा किया कि उन्हें प्रधानमंत्री के झूठ पर भरोसा नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विपक्षी नेताओं को नक्सली कहा था। उन्होंने सवाल उठाया कि देशद्रोही कौन है, इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री को बहस करनी चाहिए। राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जवानों को प्रधानमंत्री के झूठ पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमें नक्सली कहा। राहुल ने इस पूरे मामले पर प्रधानमंत्री को खुली बहस की चुनौती दी।

पीएम मोदी ने क्या कहा था?
दरअसल, पीएम मोदी ने रविवार को छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ  के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे का जिक्र किया। उन्होंने नक्सलवाद को खत्म करने को लेकर पहले की सरकारों की उदासीन रवैये का भी उल्लेख किया। उन्होंने पहले की सरकारों के कार्य और राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा था कि भले ही हथियारबंद माओवादियों का सफाया हो गया है, लेकिन नक्सलवाद का खतरा अभी टला नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया था कि दिमागी नक्सली राजनीतिक दलों सहित कई संगठनों में घुसपैठ कर चुके हैं।

pc-jansatta