Congress: नॉर्वे में पत्रकार के सवाल का जवाब नहीं देने राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कॉम्प्रोमाइज्ड पीएम भी बताया

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी के नॉर्वे में पत्रकारों के सवाल नहीं लेने का दावा करते हुए सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया। राहुल ने अपने एक्स हैंडल पर कहा, जब छिपाने के लिए कुछ नहीं होता तो डरने की जरूरत नहीं पड़ती। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नॉर्वे की एक पत्रकार का वीडियो शेयर करते हुए ये टिप्पणी की। वीडियो के जरिये दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्रकारों के सवाल का जवाब नहीं दिया।

क्या बोले राहुल गांधी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल गांधी ने कहा, जब दुनिया एक प्रधानमंत्री को कुछ सवालों से घबराते और भागते हुए देखती है तो भारत की छवि पर क्या असर पड़ता है?” राहुल ने मोदी को “कॉम्प्रोमाइज्ड पीएम” भी कहा। वीडियो में पत्रकार हेले लिंग को यह पूछते हुए सुना जा सकता है, “प्रधानमंत्री मोदी, आप दुनिया की सबसे स्वतंत्र प्रेस से सवाल क्यों नहीं लेते?”

बाद में हेले लिंग ने एक्स पर घटना की फुटेज शेयर करते हुए लिखा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरे सवाल का जवाब नहीं दिया, मुझे उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी। नॉर्वे विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में पहले स्थान पर है, जबकि भारत फिलिस्तीन, अमीरात और क्यूबा के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए 157वें स्थान पर है।

pc- india tv hindi