Congress: राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर बोले थरूर, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं' हर इंसान की कुछ जिम्मेदारियां होती हैं...
- byShiv
- 22 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश में चुनाव आयुक्त और एसआईआर के विरोध में इंडिया गठबंधन राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहा है। हालांकि अभी राहुल गांधी विदेश दौरे पर चले गए है। राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर जब पत्रकारों ने सीनियर कांग्रेस लीडर शशि थरूर पूछा तो उन्होंने कहा कि मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं।
क्या कहा थरूर ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शशि थरूर ने बुधवार को कहा कि वह ट्रैवल एजेंट नहीं है। उनसे यह सवाल पूछा गया था कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, नई दिल्ली में ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची को लेकर हो रहे विरोध-प्रजर्शनों के बीच विदेश क्यों गए हैं। थरूर का यह बयान तब आया है जब बीजेपी ने राहुल की विदेश यात्रा को लेकर उनकी आलोचना की है।
हर इंसान की अपनी कुछ जिम्मेदारियां होती हैं
बीजेपी ने आरोप लगाया कि दिल्ली में विरोध-प्रदर्शनों के दौरान झूठ-बोल-बोलकर थक जाने के बाद राहुल छुट्टियां मनाने चले गए हैं। तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद से पत्रकारों ने पूछा कि दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच राहुल गांधी विदेश क्यों गए हैं? थरूर ने कहा, मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं। मुझसे यह सवाल पूछने का कोई मतलब नहीं है। मैं दिल्ली छोड़कर यहां क्यों आया? हर इंसान की अपनी कुछ जिम्मेदारियां होती हैं। इसलिए, मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता।
pc- aaj tak






