Congress: सचिन पायलट की CJP को चुनौती, AAP शासित पंजाब में भी स्कूलों की ऑडिट की दिखाओं हिम्मत...या फिर...
- byShiv
- 12 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कांग्रेस के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस का प्रभारी बना दिया गया हैं। प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले उन्हें ये प्रभार मिला है। इस बीच पायलट ने शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी शासित पंजाब में भी स्कूलों का ऑडिट उसी तरह किया जाना चाहिए, जैसे दूसरे राज्यों में किया जा रहा है।
क्यों कहा पायलट ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पायलट की यह टिप्पणी पंजाब के लुधियाना में सीजेपी की ओर से तीन सरकारी स्कूलों के किए गए ऑडिट के बाद आई है। सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास के नेतृत्व में टीम ने एक सरकारी ‘स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’, एक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल और एक सरकारी प्राथमिक स्कूल का दौरा किया था।
सौरव दास ने गुरुवार को एक वीडियो पोस्ट किया था। इसके मुताबिक, ‘स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ में बेहतर बुनियादी सुविधाएं मौजूद थीं। वहां स्विमिंग पूल, बैडमिंटन कोर्ट, दिव्यांगों के लिए रैंप और लैब जैसी सुविधाएं थीं। वहीं, बाकी दो स्कूलों में कई समस्याएं सामने आईं। दास ने यह भी कहा कि तीनों स्कूलों में शौचालयों की स्थिति को और बेहतर किया जा सकता है। इसके बाद सौरव दास और उनकी टीम ने पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस से भी मुलाकात की।
pc-navbharat live






