Congress: संजय निरुपम पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित, इस कारण खरगे ने लिया फैसला

इंटरनेट डेक्स। लोकसभा चुनावों के पहले कांग्रेस ने एक बड़ा एक्शन लिया हैं और अपनी ही पार्टी के सीनियर नेता संजय निरुपम को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। बताया जा रहा हैं की महाराष्ट्र के इस नेता पर अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी बयानबाजी की शिकायतों के चलते एक्शन लिया गया है। 

खबरों की माने तो निष्कासन की कार्रवाई कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की है। उन्हें तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया है। निष्काषन की कार्रवाई से पहले संजय निरुपम ने बुधवार को ट्वीट करके पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि कॉंग्रेस पार्टी मेरे लिए ज्यादा ऊर्जा और स्टेशनरी नष्ट ना करे।

बल्कि अपनी बची-ख़ुची ऊर्जा और स्टेशनरी का इस्तेमाल पार्टी को बचाने के लिए करे। वैसे भी पार्टी भीषण आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है। बता दें की संजय निरुपम को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में 40 स्टार प्रचारकों में जगह दी थी।

pc- parbhat khabar