Congress: पवन खेडा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत बढ़ाने से किया इनकार
- byShiv
- 17 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को राहत की झटका लगा हैै। कोर्ट ने मंगलवार तक उनकी ट्रांजिट अग्रिम जमानत बढ़ाने से इनकार कर दिया है। बता दें, पवन खेड़ा ने मांग की थी कि उनकी जमानत मंगलवार तक बढ़ाई जाए ताकि वे असम की सक्षम अदालत में याचिका दायर कर सकें। खेडा का तर्क था कि असम की अदालत फिलहाल बंद है।
कोर्ट ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि खेड़ा तुरंत असम की अदालत में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन कर सकते हैं। मामले में यह भी स्पष्ट किया कि कोर्ट पहले के आदेशों में की गई टिप्पणियों से प्रभावित नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि असम की अदालत पवन खेड़ा की याचिका पर उपलब्ध सामग्री और मामले के आधार पर फैसला करेगी।
खबरों की माने तो यह मामला असम सरकार द्वारा कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ दर्ज किया गया है। पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए थें।
pc- etv bharat






