Congress: सोनिया गांधी ने नीतीश कुमार को बताया गद्दार, अच्छा हुआ समय रहते इंडिया गठबंधन से चले गए
- byShiv
- 30 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। दिल्ली में मंगलवार को हुई सीडब्ल्यूसी बैठक में सोनिया गांधी ने नीतीश कुमार को निशाने पर लिया और उन्हें गद्दार कहा। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने कहा कि अच्छा हुआ नीतीश कुमार समय रहते इंडिया गठबंधन से चले गए, बाद में जाते तो गठबंधन को और भी अधिक नुकसान होता, सोनिया गांधी ने यह बात तब कही, जब कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में दिग्विजय सिंह ने नीतीश कुमार को लेकर सवाल उठाया।
दरअसल, कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में 2024 लोकसभा चुनाव और नीतीश कुमार के महागठबंधन से अलग होने के फैसले को लेकर चर्चा हुई थी। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को सीडब्ल्यूसी की बैठक में नीतीश कुमार को जाने देने को कांग्रेस की बड़ी भूल बताया। दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘2024 के चुनाव से पहले नीतीश कुमार को जाने देना हमारी बड़ी भूल थी।
दिग्विजय सिंह की किस बात पर भड़कीं सोनिया
दिग्जिविजय सिंह के बस इतना कहते ही कांग्रेस की पूर्व चीफ सोनिया गांधी भड़क उठीं, उन्होंने दिग्विजय सिंह को बीचे में ही टोक दिया और कहा कि नीतीश कुमार ‘ट्रेटर’ यानी गद्दार थे और उनका समय रहते चले जाना बेहतर रहा। उन्होंने कहा, ‘नहीं नीतीश कुमार एक ट्रेटर (गद्दार) थे, हम भाग्यशाली थे कि वो समय रहते चले गए, बाद में जाते तो और बुरा होता।
pc- aaj tak





