Congress: सोनिया गांधी की बुक लॉन्च कार्यक्रम, कई पार्टियों के नेता हुए शामिल, भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह भी....
- byShiv
- 17 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। दिल्ली में सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव के लॉन्च इवेंट में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी शिरकत की। इस दौरान उन्होंने किताब की काफी तारीफ की। बता दें बुक लॉन्च के मौके पर कांग्रेस पार्टी सहित कई अन्य पाटियों के नेता और कई कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम भी पहुंचे।
क्या कहा अमरिंद सिंह ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने फिर से कांग्रेस में शामिल होने की संभावनाओं के सवाल का जवाब दिया। दरअसल, जब उनसे पूछा गया कि क्या वे फिर से कांग्रेस में शामिल होंगे, तो कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, एक बार जब आप कोई फैसला ले लेते हैं, तो बाद में जाकर शिकायत नहीं करनी चाहिए, मैं ऐसा नहीं मानता,. जहां तक मेरी बात है, मैं यहाँ सिर्फ एक सामाजिक कार्यक्रम के लिए आया हूं।
उन्होंने आगे कहा, मैं इस परिवार को कई सालों से जानता हूं हमारे बीच बहुत करीबी रिश्ता है। किसी ने मुझसे कभी यह नहीं पूछा कि मुझे उनके साथ जुड़ना चाहिए या नहीं। उनके साथ मेरी बातचीत पूरी तरह से सामाजिक रही है। उन्होंने कभी मुझसे उनके साथ जुड़ने के लिए नहीं कहा, और न ही ऐसा न करने की कोई सलाह दी। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ये भी कहा, हम यहां एक सामाजिक कार्यक्रम के लिए आए हैं, इसमें राजनीतिक मुद्दों की क्या बात है?
pc- aaj tak




