Congress: थरूर ने वंशवादी राजनीति को बताया भारतीय लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा, सोनिया, राहुल हो सकते हैं...

इंटरनेट डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शशि थरूर ने कुड ऐसा कह दिया हैं जो कांग्रेस के साथ साथ सोनिया गांधी और राहुल गांधी को भी बुरा लग सकता है। जी हां थरूर ने वंशवाद का राग अलापा है, थरूर ने वंशवादी राजनीति को भारतीय लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत वंशवाद की जगह योग्यता को अपनाए। उन्होंने कहा कि जब राजनीतिक सत्ता का निर्धारण योग्यता, प्रतिबद्धता या जमीनी स्तर पर जुड़ाव के बजाय वंशवाद से होता है, तो शासन की गुणवत्ता प्रभावित होती है।

इस बयान का दिखेगा असर
मीडिया रिपाटर्स की माने तो थरूर के इस बयान को बिहार में लालू और तेजस्वी से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि तेजस्वी महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस ने इस पर कोई ऐतराज नहीं जताया है। लेकिन थरूर के बयान के बाद इस पर बहस छिड़नी तय है और कांग्रेस के लिए मुश्किल हो सकती है। 

थरूर ने लिखा हैं 
जानकारी के अनुसार शशि थरूर ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठन ‘प्रोजेक्ट सिंडिकेट’ के लिए एक लेख लिखा है। इसमें तिरुवनंतपुरम के सांसद ने बताया कि नेहरू-गांधी परिवार कांग्रेस से जुड़ा हुआ है। लेकिन राजनीतिक परिदृश्य में वंशवाद का बोलबाला है। वैसे यह पहली बार नहीं है जब थरूर ने कांग्रेस की पार्टी लाइन से अलग बयान दिया है। इससे पहले उन्होंने भारत-पाकिस्तान संघर्ष और पहलगाम हमले के बाद राजनयिक प्रयासों पर टिप्पणियां की थीं। 

pc- hindustan