Congress: राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर को लेकर बवाल, कांग्रेस आज करेगी सचिवालय का घेराव
- byShiv
- 01 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेस मंगलवार को उत्तराखंड सचिवालय तक मार्च करेगी। प्रदर्शन सुबह 10.30 बजे शुरू होगा, कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना गलत है। राहुल गांधी के खिलाफ यह एफआईआर हल्द्वानी में हुए ‘शुद्धिकरण’ विवाद को लेकर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, वाल्मीकि समुदाय के एक सदस्य की शिकायत पर कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।
क्या हैं आरोप
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शिकायत में आरोप लगाया गया कि राहुल गांधी ने एआईसीसी प्रमुख के कार्यक्रम स्थल पर हुए धार्मिक अनुष्ठान को जातिवादी रंग दिया। एफआईआर भारतीय न्याय संहिता की उन धाराओं के तहत दर्ज की गई है, जो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले जानबूझकर किए गए कृत्यों से संबंधित हैं।
पायलट ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मामले में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि संविधान और देश का कानून छुआछूत और जाति आधारित भेदभाव को गैरकानूनी मानता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद बीजेपी समर्थकों ने ‘शुद्धिकरण’ किया और एक दलित व्यक्ति को इस तरह अपमानित करना गलत और आपराधिक कृत्य है। पायलट ने कहा कि जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने के बजाय राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी ऐसी कार्रवाई से पीछे नहीं हटेंगे।
pc- jansatta





