CPL: दासुन शनाका ने रचा इतिहास, 39 गेंद में शतक मार तोड़ा आन्द्रे रसेल का रिकॉर्ड, 10वें ओवर में आए थे बैटिंग करने

इंटरनेट डेस्क। कैरेबियन प्रीमियर लीग में एक बड़ा कारनाम देखने को मिला है। दासुन शनाका ने इतिहास बदल कर रख दिया है, उन्होंने सीपीएल के इतिहास का सबसे तेज शतक सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रियट्स के लिए खेलते हुए लगाया। उन्होंने महज 39 गेंद में शतक पूरा किया और 121 रन बनाकर नाबाद लौटे, इस ऐतिहासिक पारी में उनके बल्ले से 12 छक्के निकले।

शनाका का यह शतक इसलिए भी हैरान करने वाला है, क्योंकि वह 10वें ओवर में बैटिंग करने आए थे, जब शनाका बल्लेबाजी करने आए तब पेट्रियट्स की पारी में 64 गेंद बाकी थीं, इसी दौरान उन्होंने 39 गेंदों में तूफानी अंदाज में शतक पूरा किया, वो ऐसे पहले बल्लेबाज भी हैं जिन्होंने सीपीएल के इतिहास में 40 से कम गेंदों में शतक लगाया है।

सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ दासुन शनाका ने 39 गेंद में शतक पूरा किया, इस मैच में वो 43 गेंद में 121 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने इस पारी में 8 चौके और 12 छक्के लगाए और स्ट्राइक रेट 281.40 का रहा। यह कैरेबियन प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे तेज शतक है। उनसे पहले यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से आन्द्रे रसेल, टिम साइफर्ट और शिमरोन हेटमायर के नाम था, जिन्होंने 40 गेंद में सेंचुरी लगाई है।

pc- cricinfo.com