Crime News: गोमतीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में मिली महिला की सिरकटी लाश, हाथ पैर मिले थैली में, मचा हड़कंप
- byShiv
- 18 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उस समय हड़कंप मच गया जब सिरकटी लाश मिलने का मामला सामने आया। खबरों की माने तो छपरा से गोमतीनगर आने वाली छपरा गोमतीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में युवती की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। जीआरपी-आरपीएफ को इस मामले की जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लाश एक बक्से में बंद मिली है। युवती के हाथ पैर पॉलीथीन में पैक किए गए थे। जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोटर्स की माने तो 15114-गोमतीनगर एक्सप्रेस छपरा से गोमतीनगर तक आती है। यह ट्रेन छपरा से शाम 5.45 बजे चलकर रविवार सुबह 6 बजे गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। ट्रेन के स्टेशन पहुंचने के बाद स्लीपर कोच एस-1 में एक बॉक्स के पड़े होने की सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी गई। इसके बाद जीआरपी एवं आरपीएफ को मामले की सूचना दी गई। ट्रेन छपरा से गोमतीनगर पहुंचने तक 20 स्टेशनों से गुजरती है। इसको देखते हुए रूट के सभी स्टेशनों के सीसीटीवी जीआरपी चेकिंग होगी।
क्या कहते हैं अधिकारी?
चारबाग जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने मामले में बताया कि एस-1 कोच में बॉक्स पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम को मौके पर भेजा गया। वहां पर बॉक्स खुलवाया गया। बॉक्स में एक युवती का धड़ था। इसकी उम्र 30 से 35 वर्ष के आसपास थी। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवती के शव का सिर नहीं था। उसके हाथ पैर एक पॉलीथीन में पैक मिले। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
pc- aaj tak





