Crime News: पति-पत्नी के अश्लील फोटो और वीडियो थे गांव के लोगों के पास, हर दिन पत्नी के साथ बनाते थे....अब महिला के देवर ने भी....

इंटरने डेस्क। पंजाब राज्य के खन्ना में एक बड़ी घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के बाद हर कोई हैरान और परेशान है। इतना ही नहीं जिसकों भी पता लगा वो परेशान हो गया। यहां पर पति और पत्नी ने एक साथ अपनी जान दे दी। खन्ना के नजदीकी गांव हेडों बेट के रहने वाले जसवंत सिंह (38) और उसकी पत्नी नेहा रानी ने सरहिंद नहर में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दंपती के तीन बच्चे बताए उजा रहे है। 

क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मृतक जसवंत सिंह के भाई गुरजंट सिंह ने बताया कि उनके भाई जसवंत सिंह और भाभी नेहा रानी मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अपनी कार में सवार होकर घर से निकले थे। कुछ देर बाद दोनों ने सरहिंद नहर में जाकर पानी में छलांग लगा दी। गुरजंट सिंह ने बताया कि गांव के दो-तीन लोग उसके भाई और भाभी को परेशान कर रहे थे। क्योंकि उनके पास कुछ आपत्तिजनक फोटो या वीडियो थे। इसी मामले को लेकर जसवंत सिंह और नेहा रानी का दूसरे पक्ष के खिलाफ कोर्ट में केस भी चल रहा है

केस वापस लेने का बना रहे थे दवाब
खबरों की माने तो गुरजंट सिंह ने बताया कि गांव के वह लोग उसके भाई व भाभी पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे और धमकी दी थी की वे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। इस वजह से दोनों काफी परेशान थे। आरोपियों से परेशान होकर ही जसवंत सिंह और नेहा रानी ने यह खौफनाक कदम उठाया है। वहीं, घटना की सूचना पुलिस ने गोताखोरों को दी। गोताखोरों ने नेहा रानी का शव नहर से बरामद कर लिया है।

pc- jagran