Crime News: होटल में ले जाकर गर्लफ्रेंड की मांग में भरी सिंदूर, शादी का नाटक कर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो और फोटों कर दिए...
- byShiv
- 21 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जो आपको हिलाकर रख देगा। जी हां यहां एक 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा को शादी का झांसा देकर, उसकी मांग में सिंदूर भरकर पति-पत्नी होने का नाटक किया गया और फिर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। इतना ही नहीं, आरोपी ने छात्रा के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जानकारी के अनुसार, ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय पीड़िता एक निजी कॉलेज में पढ़ाई करती है, कुछ समय पहले उसकी दोस्ती मुरैना के कैलारस निवासी अभिषेक जादौन से हुई थी, धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोस्ती प्यार में बदल गई, आरोपी अभिषेक ने छात्रा के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे छात्रा ने सच मानकर स्वीकार कर लिया।
वृंदावन के होटल में मांग भरकर किया दुष्कर्म
शादी का झांसा देने के बाद आरोपी अभिषेक छात्रा को घुमाने के बहाने उत्तर प्रदेश के वृंदावन ले गया। वहां वे दोनों एक होटल में करीब पांच दिनों तक ठहरे, होटल में रुकने के दौरान आरोपी ने एक दिन अचानक छात्रा की मांग में सिंदूर भर दिया और कहा कि अब से हम पति-पत्नी हो गए हैं, उसने जल्द ही समाज के सामने रीति-रिवाज से शादी करने का पूरा भरोसा दिलाया और छात्रा का विश्वास जीतने के बाद, आरोपी ने उसके खाने में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया, जब छात्रा बेहोश हो गई, तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसने छात्रा के कई आपत्तिजनक और अश्लील फोटो व वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिए। इसके बाद ग्वालियर लौटने के बाद आरोपी का असली चेहरा सामने आया। वह उन अश्लील फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा और कई अन्य स्थानों पर छात्रा को बंधक बनाकर रखा और लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
pc-news18






