DA Hike: केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को दी सौगात, बढ़ा दिए 2 प्रतिशत डीए, जाने कब से होगा लागू

इंटरनेट डेस्क। आठवें वेतन आयोग से पहने केंद्र सकरार ने अपने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 2 प्रतिशत का इजाफा कर दिया है। खबरों के अनुसार, केंद्रीय कैबिनेट की ओर से कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (डीआर) में 2 प्रतिशत का इजाफा किए जाने की मंजूरी दे दी है।

मोदी सरकार के इस फैसले के साथ ही महंगाई भत्ता, मूल वेतन के 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। खबरों के अनुसार, कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2026 से ही लागू माना जाएगा।

ऐसे में इन्हें अप्रैल महीने के अलावा, जनवरी, फरवरी और मार्च यानी 3 महीने का एरियर (बकाया) भी प्राप्त होगा। सरकार के इस कदम से देश के करीब 49 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मियों और 68 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को लाभ मिलेगा।

pc- dd news