David Warner: शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में वाॅर्नर ने कबूला जुर्म, 18 अगस्त को सुनाई जाएगी सजा

इंटरनेट डेस्क। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। इस साल के शुरुआत में वॉर्नर को शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मामला कोर्ट में लंबित था और अब वॉर्नर ने ड्रिंक एंड ड्राइव के जुर्म को कबूल कर लिया है।

बता दें कि वॉर्नर पर एक वैन चलाने और रैंडम टेस्टिंग साइट से ठीक पहले रुकने का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद उनका ब्रेथ-टेस्ट किया गया, ब्रेथ टेस्ट में पाया गया कि वॉर्नर से तय सीमा से ज्यादा शराब पी रखी थी और वह खुद गाड़ी चला रहे थे, ऐसे में वॉर्नर को गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन ले जाया गया। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया, लेकिन मामला कोर्ट में लंबित था।

मामले की सुनवाई के लिए डेविड वॉर्नर कोर्ट नहीं पहुंचे थे, उनकी जगह उनके वकील ने सिडनी की एक कोर्ट में पेश होकर मिडिल रेंज ड्रिंक-ड्राइविंग के गुनाह को कबूल करने की अर्जी दी। वॉर्नर ने ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में अपनी गलती को स्वीकार किया है। अब 18 अगस्त को उन्हें सजा सुनाई जाएगी।

pc- a-sports.tv