Delhi Assembly Elections 2025: आज या कल मे आ सकती हैं भाजपा की दूसरी लिस्ट, नड्डा लेंगे आज बड़ी बैठक
- byShiv
- 09 Jan, 2025
इंटरनेट डेस्क। दिल्ली में पांच फरवरी को विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग होनी है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों की और से चुनावी तैयारी पूरी है। भाजपा की पहली लिस्ट आ चुकी हैं और दूसरी लिस्ट आज शाम या फिर कल आ सकती है। बता दें की भारतीय जनता पार्टी दिल्ली की 70 विधानसभा सीट पर 29 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को दिल्ली इकाई की चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे। वे राज्य चुनाव समिति एवं अन्य चुनाव समितियों के साथ बैठक भी करेंगे।
केंद्रीय चुनाव समिति की होगी बैठक
मीडिया रिपोटर्स की माने तो भाजपा की 10 जनवरी को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी जिसमें बचे हुए 41 प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। दिल्ली भाजपा के एक शीर्ष पदाधिकारी ने बुधवार को बताया, भाजपा अध्यक्ष चुनाव समिति और अन्य चुनाव समितियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें अब तक के प्रचार अभियान की दिशा और जमीनी स्तर पर मिले फीडबैक की समीक्षा की जाएगी। वैसे भाजपा ने विधानसभा चुनावों के लिए अभी तक अपना घोषणापत्र जारी नहीं किया है, जबकि सत्तारूढ़ आप और कांग्रेस ने महिलाओं के लिए मासिक भत्ते सहित कई चुनावी वादों की घोषणा की है।
कांग्रेस ने किया ऐलान
उधर कांग्रेस ने बुधवार को वादा किया है कि अगर वह सत्ता में आई तो 25 लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा योजना देगी। दिल्ली भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी का घोषणापत्र लगभग तैयार हो चुका है और इसे राष्ट्रीय नेतृत्व की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में इसकी घोषणा होने की संभावना है। भाजपा ने चुनाव प्रचार और उससे संबंधित गतिविधियों और कार्यों को संभालने के लिए 45 से अधिक चुनाव समितियों का गठन किया है।
pc- navbharat





