Delhi: जतंर मंतर धरना दे रहे छात्रों और पुलिसकर्मियों में झड़प, फेंके पुलिस पर पत्थर और बोतले, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली के जंतर-मंतर के पास बुधवार रात को फिर से हंगामा हो गया।  यहां रात 8.30 बजे के करीब छात्रों और पुलिस में झड़प हो गई। पुलिस के मुताबिक, कनॉट प्लेस के टॉल्स्टॉय मार्ग के पास कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पत्थरों और बोतलों से हमला कर दिया। इस हमले में एसीपी कनॉट प्लेस विवेक भगत घायल हो गए। जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।

घटना के वीडियो आए सामने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए। जिसमें प्रदर्शनकारियों के हाथ में भी लाठी दिख रही है। वे पुलिसकर्मियों पर हमला कर रहे हैं। हालांकि झड़प करीब 15 मिनट चली। उसके बाद स्थिति सामान्य हो गई। इससे पहले दिन में पंजाबी बाग के एसीपी जय प्रकाश भी प्रदर्शनकारियों के हमले में घायल हुए थे। उन्होंने कहा कि एक पत्थर सीधा उनके माथे पर आकर लगा। वहीं गुरुवार सुबह दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं।

20 जून से चल रहा प्रदर्शन
कॉकरोच जनता पार्टी 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। 20 जुलाई को सीजेपी के संसद मार्च के दौरान झड़प हुई थी। प्रदर्शनकारी संसद गेट के करीब पहुंच गए थे। उन्हें हटाने के लिए लाठीचार्ज किया गया था। अभिजीत दीपके ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश को उनकी जरूरत है। उन्होंने कहा कि पार्टी का शांतिपूर्ण प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।

pc- danik bhaskar