Delhi Elections 2025: सीएम आतिशी, केजरीवाल, विदेश मंत्री एस जयशंकर, राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने डाला वोट
- byShiv sharma
- 05 Feb, 2025
इंटरनेट डेस्क। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है। लोग बढ़चढ़कर वोटिंग कर रहे है। 70 सीटों के लिए बुधवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई हैं जो शाम को 6 बजे तक जारी रहेगी। अब तक कई बड़े नेता भी मतदान कर चुके है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, एलजी वीके सक्सेना, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अरविंद केजरीवाल, विदेश मंत्री एस जयशंकर और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी वोट डाल चुके हैं।
सुबह 11 बजे तक 19.95 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। वोटिंग के दौरान आप के 2 विधायकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। खबरों की माने तो विधायक दिनेश मोहनिया के खिलाफ एक महिला ने संगम विहार थाने में फ्लाइंग किस देने का केस दर्ज कराया है। वहीं, ओखला विधानसभा से आप विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ जामिया नगर थाने में आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज हुआ है।
वहीं वोट डालने के बाद सीएम आतिशी ने कहा- दिल्ली का चुनाव धर्मयुद्ध है। नई दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा कि इस बार जनता प्रधानमंत्री मोदी के विजन को दिल्ली में लाने के लिए वोट कर रही है।
pc-dd news