Delhi: किराए के घर में रह रही मॉडल की जिम ट्रेनर ने चाकू से गोदकर की हत्या, पकड़ से फरार
- byShiv
- 27 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। दिल्ली के तिलक नगर में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां 21 वर्षीय मुस्कान की हत्या के मामले में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, फुटेज में कथित आरोपी इमरान हत्या के बाद घर से तेजी से निकलता और भागता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं, मुस्कान की उसके किराए के घर में चाकू से हमला कर हत्या की गई थी।
किराए से रहती थी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुस्कान तिलक नगर के न्यू महावीर नगर इलाके में किराए के मकान में रहती थी। जानकारी के मुताबिक, घटना के समय वह घर में अकेली थी। आरोप है कि इमरान घर में दाखिल हुआ और उस पर चाकू से कई बार हमला किया। गंभीर रूप से घायल मुस्कान को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कौन हैं इमरान
सामने आए सीसीटीवी फुटेज में एक युवक तेजी से मौके से जाता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस इस फुटेज को जांच का अहम हिस्सा मानकर आरोपी की तलाश कर रही है। मुस्कान छात्रा थी और पार्ट-टाइम मॉडल के तौर पर भी काम करती थी, बताया जा रहा है कि आरोपी इमरान उसी जिम में जिम ट्रेनर के तौर पर काम करता था, जहां मुस्कान जाती थी। मुस्कान के भाई आकाश ने पुलिस और परिवार के सदस्यों को बताया कि इमरान ने मुस्कान पर चाकू से हमला किया था, हालांकि, हत्या की पूरी वजह और वारदात के पीछे की परिस्थितियों का पता पुलिस जांच के बाद ही चल पाएगा।
pc- aaj tak






