Delhi: केजरीवाल और सिसोदिया ने दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को लिखी चिट्ठी, कर डाली ये मांग

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत कई नेताओं ने दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी है। आबकारी मामले की सुनवाई को जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच से हटाने की मांग की गई है। नेताओं ने मामले को किसी निष्पक्ष बेंच को ट्रांसफर करने की अपील की है।

क्या लिखा हैं पत्र में 
पत्र में जस्टिस स्वर्णाकांता शर्मा के खिलाफ पक्षपात के आरोपों से जुड़े सबूत पेश करने का दावा किया गया है। चिट्ठी में कहा गया है कि एक्साइज केस में उनके कई आदेशों को सुप्रीम कोर्ट पहले ही पलट चुका है, नेताओं का कहना है कि केस को दूसरी बेंच में ट्रांसफर करने से न्याय प्रक्रिया की निष्पक्षता बनी रहेगी।
बता दें कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल और 22 अन्य आरोपियों को हाल ही में सीबीआई अदालत ने आबकारी नीति मामले में आरोपमुक्त किया था।

सोमवार (9 मार्च) को, सीबीआई द्वारा निचली अदालत के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल और अन्य आरोपियों से इस मामले में उनका रुख पूछा। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने सभी आरोपियों को नोटिस जारी किया और सीबीआई की याचिका पर सुनवाई की तारीख 16 मार्च तय की। जस्टिस ने मामले से जुड़े सीबीआई अधिकारियों के खिलाफ निचली अदालत द्वारा की गई टिप्पणियों पर भी रोक लगा दी।

pc- barandbench.com