Delhi: मालवीय नगर इलाके में होटल-रेस्टोरेंट में भीषण आग, 21 लोगों की मौत, कई घायल
- byShiv
- 03 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर में बुधवार सुबह एक बड़ी घटला सामने आई है। यहां उस वक्त चीख-पुकार मच गई जब हौज रानी स्थित एक होटल-रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में धुएं ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर फंसे लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों और बालकनी की ओर भागने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हालात इतने डरावने थे कि कई लोगों ने नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। इस हादसे में 21 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दिल्ली फायर सर्विस को सुबह करीब 9.05 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद तुरंत कई फायर टेंडर, वाटर बाउजर और क्विक रिस्पॉन्स वाहन मौके पर भेजे गए। अधिकारियों के मुताबिक आग मालवीय नगर के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी थी, जो देखते ही देखते ऊपरी हिस्सों तक फैल गई। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है।
pc- khaskhabar.com






